गयाजी।पटना पुलिस मुख्यालय के द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर व्यापक पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। उसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक गयाजी अनवर जावेद अंसारी के तबादले के बाद मनोज कुमार को एएसपी गयाजी का पदभार सौंपा गया है। मंगलवार को निवर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक अनवर जावेद अंसारी ने नव पदस्थापित अपर पुलिस अधीक्षक मनोज को पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए नव पदस्थापित अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता होगी। बेगुनाह को सजा ना हो और गुनाहगार बचे नहीं। पुलिस इसी थीम पर काम करेगी।












