Friday, March 6, 2026
HomeBiharचुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, जदयू जीतेगी 225 सीटें:...

चुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, जदयू जीतेगी 225 सीटें: चंदन सिंह

मानपुर में बूथ अध्यक्षों और पंचायत अध्यक्षों के साथ हुई बैठक

गया जी। मानपुर के एक निजी होटल में वजीरगंज विधानसभा अंतर्गत बीएलए-2 एवं बूथ अध्यक्षों और पंचायत अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रभारी सह किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार और प्रदेश मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए चंदन कुमार सिंह ने कहा की बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के द्वारा बनाए गए बूथ लेवल एजेंट को यह बताना है की बिहार में वोटर लिस्ट का गहन जांच चल रही है। इसी के तहत सभी बीएलए 2 निर्देश दिया गया की हर बूथ पर जिनके पास 11 पेपर उपलब्ध है। उनका नाम न कटे और गलत लोगों का नाम न जुटे।
चंदन सिंह ने कहा की विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तो एसईआर को मुद्दा बना रहा है, एनडीए बिहार में 225 सीट और गया की 10 में  दसों सीट जीतेगी और 2025 में फिर नीतीश कुमार सीएम बनेंगे।


प्रभारी मनोज कुमार ने कहा आज  ही सभी बीएलए 2 को बूथ का लिस्ट उपलब्ध करा दिया गया है सभी बूथ के सभी घरों में जाकर सुनिश्चित करें की वैध लोगों का नाम न कटे।

कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया की 2025 फिर से नीतीश और 225 के संकल्प के साथ काम करना है ।
  मुख्यमंत्री द्वारा 125 यूनिट बिजली फ्री देने और बिहार में डोमिसाइल लागू करने, पेंशन राशि 400 से बढ़ाकर 1100 राशि करने जैसे कई योजनाओं को प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, विनोद कुमार, अरविंद सिंह, महिला अध्यक्ष ज्योति दांगी, धर्मेंद्र सिंह उर्फ डुल सिंह, धनंजय शर्मा, सीताराम सिंह, प्रकाश राम,बलिराम चौधरी, सुरेश राव, मधुसूदन राय, पुष्पेंदु पुष्प, अरविंद सिंह, रिंकू सिंह, कमलेश वर्मा, मुन्ना पटवा, बिना देवी, रेशमा खातून, आरिफ खान, यशोदा देवी, सहित जिला , प्रखंड और पंचायत के पदाधिकारी सहित बूथ अध्यक्ष एवं  सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!