Wednesday, March 25, 2026
HomeBiharबेलागंज में नारी सशक्तिकरण को लेकर जीविका दीदी अधिकार केंद्र शुरू।

बेलागंज में नारी सशक्तिकरण को लेकर जीविका दीदी अधिकार केंद्र शुरू।

बेलागंज।महिलाओं को अधिकार, सुरक्षा और न्याय का सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में बेलागंज प्रखंड में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। प्रखंड मुख्यालय में जीविका दीदी अधिकार केंद्र की स्थापना कर उसे विधिवत रूप से आम महिलाओं के लिए खोल दिया गया। केंद्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राघवेंद्र कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। इस केंद्र में महिलाओं से जुड़े घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद जैसे मामलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में बीडीओ डॉ. राघवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि आज भी समाज में कई महिलाएं अपनी समस्याएं खुलकर सामने नहीं रख पातीं। ऐसे में जीविका दीदी अधिकार केंद्र उनके लिए भरोसेमंद सहारा बनेगा, जहां उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम मिल जीविका के प्रखंड प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि केंद्र में आने वाली महिलाओं की समस्याओं को काउंसलिंग के जरिए समझा जाएगा और जरूरत के अनुसार उन्हें जिला स्तर के वरीय अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में जीविका के विभिन्न अधिकारी और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं। सभी ने इस केंद्र को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया।

Most Popular

error: Content is protected !!