वजीरगंज के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में विश्व मातृभाषा दिवस पर विचारगोष्ठी का हुआ आयोजन
वजीरगंज |जन शिक्षण संस्थान गया के द्वारा संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर वजीरगंज के दो केंद्रों पर संस्थान के कार्यक्रम प्रभारी रवीन्द्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर एक विचारगोष्ठी का आयोजन कर मुख्य अतिथि समाजसेवी कमला प्रसाद सिंह एवं नवलेश सिंह की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह में अपने अपने विचार रखे |
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि अपने मातृभाषा का सम्मान करते हुए देश का मान बढ़ाना चाहिए|
मातृभाषा माँ के समान होती है| उन्होंने सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और युवतियों को अपनी मातृभाषा पर विशेष ध्यान देने और सभी कार्य हिन्दी भाषा में करने की शपथ दिलाई |
इस अवसर पर सेंटर के वरीय प्रशिक्षक रंजु देवी , रेणु देवी, संगीता देवी कंचन देवी, ई सुमित कुमार, रवि राज गुप्ता सहित सभी महिलाएं व युवतियां लाभार्थी मौजूद थी।












