Wednesday, October 22, 2025
HomeBiharगरीबों और दलितों के आत्म सम्मान की जीवित प्रतिमा हैं लालू यादव-दिनेश

गरीबों और दलितों के आत्म सम्मान की जीवित प्रतिमा हैं लालू यादव-दिनेश


-वजीरगंज में राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव  का 78वां जन्मदिन

वजीरगंज । प्रखंड राजद कमिटी ने बुधवार को कुशवाहा पैलेस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन मनाया। प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता लालू यादव के चित्र को नमन करते हुए केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर जन्मदिन मनाया। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राजद के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव  ने कहा कि लालू यादव गरीबों और दलितों के आत्म सम्मान की जीवित प्रतिमा हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज के वंचित और गरीब वर्गों के हक की लड़ाई लड़ी और उन्हें उनका अधिकार देते हुए सम्मान बढ़ाया है। अगर लालू यादव नहीं होते तो आज भी गरीब अपने वास्तविक हक व अधिकारों को पाने के लिये आवाज नहीं उठा सकते थे। मौके पर फारूख आजम, पिंकु कुशवाहा, महेन्द्र यादव, रवि कुमार, भगवान विश्वकर्मा, राजकुमार प्रसाद, सत्येन्द्र कुमार, रामवतार यादव सहीत अन्य लोग शामिल थे।

Most Popular

error: Content is protected !!