Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharगया में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, मकान मालिक ने ईंट से...

गया में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, मकान मालिक ने ईंट से किया हमला; एक अपराधी गिरफ्तार, 6 लाख रूपए जब्त

*गया में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, मकान मालिक ने ईंट से किया हमला; एक अपराधी गिरफ्तार, 6 लाख रूपए जब्त*

गयाजी गयाजी शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, शाखा परसावां में करीब 4 बजे तीन बदमाशों ने बैंक लूट की कोशिश की। बदमाश बैंक में घुसकर कैश काउंटर से करीब 6 लाख रुपए लूटने की कोशिश कर रहे थे, तभी मकान मालिक और बैंक कर्मियों की सतर्कता से एक अपराधी को मौके पर ही धर दबोचा गया, जबकि दो अन्य आरोपी भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए अपराधी को अपने हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम अब उसकी निशानदेही पर फरार दो अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। घटना की पुष्टि एसपी सिटी रामानंद कौशल ने की और बताया कि लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।

मकान मालिक ने ईंट से किया हमला, एक अपराधी घायल होकर गिर पड़ा

मकान मालिक राजेश पांडे के अनुसार, तीन युवक अपाचे बाइक से बैंक पहुंचे थे और कैश काउंटर से रुपए समेटने लगे। तभी किसी ने बाहर शोर मचा दिया कि बैंक में डकैती हो रही है। बैंक में उस समय सिर्फ कैशियर, एक अन्य कर्मी और चपरासी मौजूद थे।

शोर सुनकर मकान मालिक राजेश पांडे छत पर चढ़ गए और ऊपर से बदमाशों पर ईंट फेंककर हमला कर दिया। ईंट लगने से एक अपराधी घायल होकर गिर पड़ा, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है, साथ ही 6 लाख रुपए की जब्त राशि भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस अब मकान मालिक, बैंक कर्मियों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!