Monday, March 16, 2026
HomeBiharगायघाट थाना परिसर में जब्त शराब को किया गया विनष्ट

गायघाट थाना परिसर में जब्त शराब को किया गया विनष्ट

गायघाट।थाना परिसर में रविवार को कई महीनों से पड़े विदेशी शराब को नष्ट किया गया। बताया गया कि कई कांड  में जप्त किए गए विदेशी शराब को थाना परिसर में विनष्ट किया गया। मौके पर उपस्थित उत्पाद अधिकारी , थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने अपने देखरेख में शराब विनष्ट की कार्रवाई की जिसमें जेसीबी से एक-एक बोतल शराब को विनष्ट किया गया। विनष्ट के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार जप्त की गई विदेशी शराब को नष्ट किया गया है।वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार जिलांतर्गत गायघाट थाना में मजिस्ट्रेट, उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवम् संबंधित पुलिस पदाधिकारी के उपस्थिति में शराब का विनष्ट किया जा रहा हैं।

मुजफ्फरपुर पुलिस मद्यनिषेध को लागू करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!