वजीरगंज। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार की देर रात प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों एवं मंदिरों से बाबा भोलेनाथ की बारात धूमधाम से निकाली गई। मुक्ताहट, बभंडीह, लाइन महादेव, जमुआवाँ, तरवाँ, कोयला गली, प्रखंड मुख्यालय, नौडिहा सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य गांव में धूमधाम से बारात निकली। पहले भगवान भोले शंकर एवं माता पार्वती का श्रृंगार किया गया। ढोल – बाजा जगमगाती लाइट तथा भक्ति धुनों पर बोल बम के नारे लगाते रहे और श्रद्धालु समूह झूमते रहे। ब्रह्मस्थान में आयोजित वार्षिकोत्सव के दरम्यान जागरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।












