Sunday, May 3, 2026
HomeBiharकलश यात्रा में झूमे श्रद्धालु

कलश यात्रा में झूमे श्रद्धालु

वजीरगंज।प्रखंड के
तरवां  पंचायत के प्राणपुर ठनठनियां मोड़ पर स्थित नए मंदिर में दैव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय महारूद्र चण्डी महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा से किया गया। 
यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा ढोल-नगाड़े और भक्ति धुनों के साथ तरवां ढाढ़र नदी तक गई। वहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधिवत जलभरी की और जय श्री राम के जयघोष के साथ वापस यज्ञ मंडप पहुंचकर कलश स्थापना की। यात्रा में प्राणपुर समेत आसपास के गांवों के महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखे। 
कलश यात्रा में मुखिया पति सह सर्वोदय क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष रामाशंकर यादव उर्फ हप्पू, सुमित्रा देवी, डॉ. नरेश प्रसाद यादव, अरुण कुमार, रामाशीष, अनिल यादव, राजेश, बालकरण, मुक्की बाबू, चमारी राजवंशी, संजीत कुमार, उमेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, रामबाबू, अजीत यादव, संजय मिस्त्री, सुनील यादव, नवलेश कुमार, गणेश कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे। 
यज्ञ समिति ने बताया कि रविवार को कलश यात्रा, पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश, *सोमवार* को अग्नि मंथन, वेदी पूजन, अन्नाधिवास, मंगलवार को वेदी पूजन-हवन, *बुधवार* को वेदी पूजन, नगर भ्रमण, शैय्याधिवास और *गुरुवार* को प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा व हवन-पूर्णाहुति होगी। 
यज्ञ का संचालन आचार्य संजीत शास्त्री कर रहे हैं। संगीतमयी प्रवचन के लिए कथावाचक देवी प्रिया किशोरी जी का आगमन हुआ है।

Most Popular

error: Content is protected !!