बेलागंज।चाकंद थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बीते तीन दिनों में सघन अभियान चलाकर 300 लीटर से अधिक देशी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान तीन दो पहिया वाहन जब्त किए गए और दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए।
थानाध्यक्ष शिवम् कुमार के नेतृत्व में कटहरी, पीरबिगहा, मंडौल और नौगढ़ रेलवे गुमटी के पास छापेमारी की गई। कटहरी मोड़ से स्कूटी की डिक्की से 50 लीटर शराब के साथ कमोद पासवान, पीरबिगहा से 40 लीटर शराब के साथ सोनू मांझी गिरफ्तार किए गए। मंडौल क्षेत्र से 90 लीटर और नौगढ़ रेलवे गुमटी के पास से 70 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त की गई।
थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। लगातार कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप है।












