प्रखंड स्तरीय बैठक मे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर बनी रणनीति
गया।नाई समाज का राष्ट्रीय संगठन नंदवंशी चेतना मंच के प्रखंड कमिटी के द्वारा स्थानीय मौलानगर स्थित प्रदीप क्लीनिक मे गुरुवार को एक आवश्यक बैठक मंच के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार नंदवंशी उर्फ विद्या सागर की अध्यक्षता मे आयोजित की गई |
इस एक दिवसीय बैठक मे प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आये नंदवंशी चेतना मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार नंदवंशी ने कहा कि पूरे बिहार ने नाई समाज की आबादी 25 लाख से भी अधिक है ,लेकिन राजनीतिक भागीदारी शून्य है |जबकि हमारे समाज से कम आबादी वाले जाति समुदाय लोगों की भागीदारी व्याप्त है |राजनीति मे समुचित भागीदारी को लेकर आगामी 3 फरवरी को भारी संख्या मे पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्नी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी ,जिसमें पूरे बिहार से हजारों की संख्या मे नंदवंशी समाज पटना पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास दिलाएंगे |इसके अलावे आगामी 24जनवरी को सभी प्रखंडों मे भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी |इसके लिये इस बैठक मे आगामी 24 जनवरी प्रखंड स्तर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह भव्य रूप से मनाने की रणनीति तैयार की गई |
प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार नंदवंशी ने कहा कि 24 जनवरी को वजीरगंज में जननायक की जयंती मनाने के उपरांत बिहार के पटना मे होने वाली जननायक की जयंती भव्य रूप से मनाने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आंनद कुमार नंदवंशी के हाथों को मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी |
इस मौके पर मंच के अनिल नंदवंशी ,
मिथलेश नंदवंशी अमन नंदवंशी ,राजेश नंदवंशी,मृत्युंजय नंदवंशी ,शौरभ नंदवंशी ,प्रदीप कुमार सुधांशु ,अवधेश नंदवंशी ,मुकेश नंदवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे












