गया।विगत दिनों झारखंड में हुई भारी वर्षा के कारण गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल के मोहनपुर अंचल तथा गया सदर अनुमंडल के बोधगया अंचल के कई क्षेत्र प्रभावित हुए। इस पर जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी बोधगया एवं मोहनपुर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रभावित खेतों का विस्तृत आकलन कर अगले 24 घंटे के भीतर जिला कृषि पदाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि फसल क्षति का मुआवजा स्वीकृत कराया जा सके।
मोहनपुर अंचल की स्थिति
लगभग 15 एकड़ खेत जलमग्न होकर प्रभावित।
किसी भी घर को क्षति नहीं हुई।
25 घरों को सुखा राशन एवं प्लास्टिक शीट का वितरण।
कोई पशु क्षति नहीं हुई।
नदी में बहने से दो व्यक्तियों की मृत्यु, जिनके परिजनों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने का निर्देश।
मृतक परिवार को पारिवारिक लाभ की राशि उपलब्ध।
तलहटी क्षेत्र में बसे लोगों को सामुदायिक किचन से भोजन उपलब्ध कराया गया।
मंझार सड़क का कटाव, जिसे तुरंत ठीक करने का निर्देश।
बोधगया अंचल की स्थिति
लगभग 150 कच्चे और झोपड़ीनुमा घर क्षतिग्रस्त।
404 पक्के घरों में पानी घुसा, सूची संपूर्ति पोर्टल पर अपलोड कर मुआवजा की कार्रवाई जारी।
2 पशुओं की मृत्यु, मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू।
1 व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि, मुआवजा स्वीकृति प्रक्रिया जारी।
80 से अधिक परिवारों को प्लास्टिक शीट एवं 250 परिवारों को सुखा राशन वितरण।
लगभग 300 लोगों को सामुदायिक किचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया गया।
बतसपुर में 150 फीट सड़क का कटाव, सिलौजा एवं छाछ क्षेत्र में मिट्टी का कटाव, जिसे समतल कराया जा रहा है।
कुछ क्षेत्रों में बाधित बिजली आपूर्ति को 24 घंटे के भीतर बहाल करने का निर्देश।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी भी स्थिति में राहत व सहायता से वंचित न रहने दिया जाए। सभी विभाग निर्धारित समयसीमा में रिपोर्ट उपलब्ध कराएं ताकि राज्य स्तर पर शीघ्र मुआवजा स्वीकृत कराया जा सके।












