Monday, August 24, 2026
HomeBiharबेलागंज प्रखंड के अक्थू कचनपुर के शेखपुरा में बारिश के पानी से...

बेलागंज प्रखंड के अक्थू कचनपुर के शेखपुरा में बारिश के पानी से कई के उजड़े आशियाना

घर मकान गिरने से ना खाने का है अनाज और न रहने का है मकान लोग सड़क पर रहने पर मजबूर।


प्रकाश दास, लखन दास, नागेंद्र मांझी शंकर दास, ग्राम शेखपुरा के हैं निवासी। चारों का घर मलबे में तब्दील।


स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन एवं ग्रामीण मुखिया सरपंच से लगाए मदद की गुहार।



बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र अक्थू कचनपुर पंचायत के शेखपुरा में कई लोगों का आशियाना उजड़ गया, गयाजी में इस साल अनुमान से अधिक बारिश के कारण कई जगह बाढ़ का नौबत आ गई है। कई गांव में पानी घुस गया है। जहां बेलागंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में बीते रात अधिक बारिश होने से प्रकाश दास, लखन दास, नागेंद्र मांझी, शंकर दास का घर अनुमान से अधिक बारिश होने के कारण गिर गया। पूरा घर मलवे में तब्दील हो गया। घर के अंदर रखे अनाज कपड़ा पैसा सब मलवे में दब जाने के कारण इस चारों का परिवार सड़क पर आ गई है। पीड़ित लखन दास का करना है कि हमारा जो भी था, वह घर में ही था घर के गिर जाने से हम लोग सड़क पर आ गए हैं। इस वर्ष मौसम अनुमान से अधिक वर्षा हो रही है। वर्षा ने हम चार परिवारों को जिंदगी उजाड़ दी। हम लोग का राशन कपड़ा पैसा सब मलवे में दब गया। मलवे में दब जाने से हम लोग खाने के लिए दाने-दाने को तरस रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया, सरपंच, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कोई भी हम लोग को देखने नहीं आए हैं। हम लोग बेघर हैं हम लोग का रात सड़क पर गुजर रही है हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द हम लोग को मुआवजा दिया जाए ताकि हम लोगों का नया जिंदगी शुरू हो सके। वहीं स्थानीय अंचलाधिकारी गजानन मेहता ने कहा कि इस बात की जानकारी हमें मिली है। हम लोग स्थल निरीक्षण किए हैं सरकारी सुविधा जो भी है और इनको जरूर लाभ मिलेगा। हम लोगों को प्रयास है कि जितना जल्द से जल्द लाभ दिलाया जा सके। स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि जैसे ही हम लोगों की घटना की जानकारी मिली हम लोग तुरंत तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सरकारी सुविधाओं के लाभ मिलेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!