वजीरगंज । विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे विधानसभा उम्मीदवार अपने समर्थकों में क्षेत्र के दिग्गजों को शामिल करने में जुटे हैं। क्षेत्र के वैसे नेता व समाजसेवी जो बागी हैं या किसी खास दल का समर्थन नहीं कर रहे, वैसे नेताओं को बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी चितरंजन कुमार लगातार अपने खेमे में शामिल कर रहे हैं। जिसमें जदयू पूर्व नेता सह विधानसभा पूर्व प्रत्याशी कमलेश कुमार वर्मा, भाजपा के जितेन्द्र प्रताप उर्फ फन्नू बाबू,भाजपा नेता सह कारी पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश कुमार सिंह, एआईएमआईएम नेता सह विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सैयद शारिम अली ,शोषित समाज दल के नेता उपेंद्र कुमार पथिक जैसे कई नाम शामिल होते जा रहे हैं। रविवार को अबगिला में एक चुनावी सभा में आभार प्रकट करते हुए बसपा युवा नेता सह विधानसभा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भईया ने कहा कि लोगों के समर्थन से ऐसा लग रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में जाति और धर्म किनारे हो गया है और लोग केवल विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं तथा वजीरगंज में बदलाव की लहर सी दौड़ गई है। मैं सबका आभार व्यक्त करता हूँ और हम सब मिलकर वजीरगंज के विकास की को गति देंगे तथा एकजुटता का परिचय देते हुए सभी के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेंगे।












