Sunday, March 8, 2026
HomeBiharमेहसी में भीषण अगलगी , मवेशी समेत घर का सारा सामान जलकर...

मेहसी में भीषण अगलगी , मवेशी समेत घर का सारा सामान जलकर राख

मोतिहारी। मेहसी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ईदगाह के समीप शनिवार दोपहर उस समय अफ़रा-तफरी मच गई, जब सीमा खातून के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया । मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर निवासी सीमा खातून, पति मोहम्मद इस्लाम ने मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए घर में घूरा जलाया था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे घूरा से उठी चिंगारी ने आग का रूप ले लिया।      आग की चपेट में आकर घर में बंधी करीब 5-6 बकरियां और एक भैंस का बच्चा जलकर मर गए। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि,जब तक आग बुझाई जाती, तब तक घर में रखा अनाज , जेवरात, नगद रूपये, जरूरी कागजात सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित परिवार के अनुसार इस अगलगी में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। अंचल कार्यालय द्वारा क्षति का आकलन नहीं किया जा सका था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की हैं।

*मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट*

Most Popular

error: Content is protected !!