बेलागंज। सनातन संस्कृति का महापर्व रामनवमी और इस्लाम धर्मावलंबियों का ईद-उल-फितर त्योहार पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चाकन्द थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील गांवों में जनता-पुलिस सहयोग समिति सह शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाअध्यक्ष के अनुसार, इस्लाम धर्मावलंबियों के महापर्व ईद-उल-फितर और सनातनियों का रामनवमी त्योहार पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अमन-चैन कायम रखने को लेकर क्षेत्र के संवेदनशील डब्बो, नवीनगर ढक्काईन आदि गांवों में ग्रामीणों, युवाओं के साथ बैठक कर सलाह मशविरा किया गया। बैठक में शामिल पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने लोगों से दोनों पर्वों पर आपसी सद्भाव और भाईचारा कायम रखने के साथ ही मिलजुलकर त्योहारों को मनाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।












