Tuesday, September 22, 2026
HomeBiharबेलागंज थाना और चाकंद थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

बेलागंज थाना और चाकंद थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

बेलागंज।आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर बेलागंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने की। बैठक में मुहर्रम अखाड़ों के लाइसेंसधारी जनप्रतिनिधि, शांति समिति सदस्य एवं समाजसेवी शामिल हुए।

थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस के लिए सभी अखाड़ा समिति जल्द से जल्द लाइसेंस बनवाएं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक नारेबाजी, विशेषकर किसी धर्म या देश के खिलाफ, सख्त रूप से वर्जित रहेगी। अन्य देशों के झंडे फहराने पर भी रोक लगाई गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। बैठक में  अंचलाधिकारी गजानंद मेहता,भाजपा नेता महेश शर्मा कांग्रेस नेता नोनू सिंह, कांग्रेस नेता राम विनय सिंह, पूर्व मुखिया बदूद खान, अनुमंडल शांति समिति सदस्य मो0 वसीम अंसारी, राजद नेता पप्पु कुमार, सहित क्षेत्र के सभी लाइसेंसधारी धारी उपस्थित रहे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने भी चाकंद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की इस मौके पर चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है इस मौके पर
अपर थानाध्यक्ष रामाशीष सिंह, ए एस आई खुर्शीद आलम, जिला शांति समिति सदस्य राशिद कादरी ,  जिला शांति समिति सदस्य,नागेंद्र सिंह अनुमंडल शांति समिति सदस्य मो0 वसीम अंसारी,  बीस सूत्री नगर प्रखंड अध्यक्ष काशिफ अंसारी युवा नेता मो0 हफीज, मो0 अनवर, भाजपा नेता विजय यादव राजद नेता प्रदीप कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए हैं उपस्थित

Most Popular

error: Content is protected !!