बोधगया । बोधगया के डीएवी कैंट एरिया स्थित विशाल प्राइवेट आईटीआई में जून-जुलाई में होने वाली इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की ! इस बैठक का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रीशियन फील्ड से जुड़े छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें जिले में अव्वल बनाना है ! संस्थान के प्राचार्य नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है ताकि वे तकनीकी बारीकियों को समझ सकें। इस अवसर पर गया के प्रसिद्ध समाजसेवी व व्यवसायी के पुत्र आकाश प्रियदर्शी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया ! बैठक में राजन सिन्हा, पंकज कुमार और छोटकू कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे, जिन्होंने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की !
