Monday, March 2, 2026
HomeBiharहोली और रमजान के मौके पर वजीरगंज में आपसी सौहार्द का संदेश

होली और रमजान के मौके पर वजीरगंज में आपसी सौहार्द का संदेश

वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड के तरवां बाजार निवासी युवा समाजसेवी सरपंच प्रतिनिधि क्रांतिवीर शर्मा एवं जदयू नेता मो आरिफ हुसैन ने होली एवं रमजान के मौके पर वजीरगंज के आम नागरिकों को होली एवं रमजान की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने का अनुरोध किया है।
मो आरिफ हुसैन और क्रांतिवीर शर्मा के बीच गहरी दोस्ती है, जो उनके दिवंगत पिताजी स्व बिनोद शर्मा के समय से है। पिछले वर्ष क्रांतिवीर शर्मा के पिताजी का आकस्मिक निधन हो गया, लेकिन मो आरिफ हुसैन ने पिता का रोल निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
गत दिनों दिवंगत बिनोद शर्मा की पुत्री नंदनी शर्मा का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें मो आरिफ हुसैन ने हिन्द-मुस्लिम एकता और अखंडता की मिशाल पेश की है। उन्होंने अपने अजीज मित्र के स्थान पर पिता का जो फर्ज निभाकर परिणय कार्यक्रम में सहयोग किया है, जिसे पूरा क्षेत्र सलाम करता है।युवा समाजसेवी क्रांतिवीर शर्मा एवं मो आरिफ हुसैन ने कहा कि इस रमजान महीने में होली का त्योहार पड़ना नफरत की बीज बोने वाले असामाजिक तत्वों के लिये हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश एवं सीख देता है। उन्होंने प्रेस के माध्यम से दोनों समुदाय के लोगों से होली और रमजान का पर्व साथ साथ मनाने की अपील की है और पुरानी भेदभाव मिटाकर आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने का अनुरोध किया है।

Most Popular

error: Content is protected !!