गायघाट।15 अगस्त 2025 को “79 वें” स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित “जननायक कर्पूरी भवन” के प्रांगण में राजद विधायक निरंजन राय ने झंडोत्तोलन किया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी। जिसमें पार्टी के अध्यक्षों,पदाधिकारियों, महागठबंधन एवं पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ता साथियों के साथ-साथ गणमान्य लोगों एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज के सम्मानित जनप्रतिनिधियों के अलावा गायघाट प्रखंड,अंचल के सभी अधिकारियों तथा गायघाट एवं बेनीबाद थाना के पुलिस पदाधिकारियों,कर्मियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन और देशवासियों को हार्दिक बधाई।
दीपक कुमार












