Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharवजीरगंज में विधायक ने किया विद्यालय के नये भवन एवं सड़कों का...

वजीरगंज में विधायक ने किया विद्यालय के नये भवन एवं सड़कों का उद्घाटन

वजीरगंज। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाले के नव निर्मित भवन का उद्घाटन फीता काटकर एवं शिलालेख को प्रदर्शित कर शनिवार को विधायक वीरेन्द्र सिंह ने किया। मौके पर उपस्थित अध्यापकों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो इसके लिये सरकार नये भवन एवं विभिन्न प्रकार की योजनाएं गांव – गांव तक पहुंचा रही है। भाजपा नेता सह जिला पार्षद छोटू दास ने बताया कि इसके अलावे विधायक वीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ पाले, गया नवादा रोड से जनकपुर, गया – नवादा रोड से लखउआ, सहिया महादलित टोला, वजीरगंज स्टेशन से नौडिहा कला, फतेहपुर रोड से बड़ही बिगहा, हसरा से धरमपुर, कुर्किकार से नौडिहा पासी टोला, गया – नवादा रोड से मनैनी पथों का भी उद्घाटन किया। मौके पर संतोष कुमार, विकास कुमार, विनय सिंह, पिंटु सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह सहीत योजना संबंधित संवेदक व भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!