वजीरगंज।वजीरगंज क्षेत्र के जाने माने शिक्षाविद व संघ प्रचारक तथा जनसंघ नेता स्व0 रामसेवक सिंह की 13वीं पुण्यतिथि रविवार को उनके समाधी स्थल बैजनाथपुर में मनाई गई। सबसे पहले बिहार राज्य सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ0 महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित किया एवं उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया, उसके बाद सभी आगत अतिथियों ने श्रद्धांलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ0 महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बड़े ही भाग्य से हमें ऐसे महान पुण्यात्मा की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने का मौका मिला है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया है। कांग्रेस नेता डॉ0 शशिशेखर सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह, अक्षय सिंह एवं अन्य ने कहा कि वे एक कुशल शिक्षक तो थे ही, समाज में व्याप्त अशिक्षा और कुरीतियों को खत्म करने में भी योगदान दिया है, वे कर्मठ व कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। अमर शंकर उर्फ काका सिंह ने कहा कि वे एक कुशल कृषक भी थे। आयोजक रामसेवक सिंह फाउण्डेशन सदस्य सह लोजपा युवा प्रदेश सचिव रामसेवक बाबु के पौत्र मनिष कुमार उर्फ कुन्नु ने कहा कि समारोह में आज उप मुख्मंत्री विजय सिन्हा भी आने वाले थे, लेकिन समयाभाव के कारण पत्राचार के माध्यम से उन्होंने आने में अपनी असमर्थता जतायी है। समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन समाजसेवी कमला प्रसाद सिंह ने की। मौके पर बीडीओ प्रभाकर सिंह, पंकज सिंह, शम्भुशरण शर्मा, रामनरेश प्रसाद सिंह, नूतन सिंह, राजेश कुमार, साधुशरण सिंह एवं अन्य दर्जनों लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे।












