गायघाट।बीते दिन पहले हुई लूट की घटना को लेकर अभी तक पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं। बेरुआ ग्रामीण बैंक से 10 लाख लूट के मामले में पुलिस ने टीमों का गठन किया है। लूट की वारदातों के आरोपियों को पकड़ने के लिए गयाघाट पुलिस छापेमारी कर रही है पर उसे अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, लेकिन ऐसा कोई भी सूत्र हाथ नहीं लग पाया है जिसको आधार बनाकर पुलिस लुटेरों तक पहुंच सके। लूट की घटनाओं में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। दिन देहरे बैंक लूटकांड 10 लाख रुपए की राशि उसके लुटेरों की तलाश में पुलिस आज तक अंधेरे में है।
लूट की बढ़ती घटनाओं से लोगों में रोष
गायघाट क्षेत्र में बढ़ रही लूट की घटनाओं से लोगों में रोष है। ग्रामीणों का मानना है कि पुलिस केवल आमजन को परेशान करने का काम करती है। जब लूट की घटनाएं होती हैं तो कहीं पुलिस नजर आते ही नहीं। बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले के गयाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ चौक पर स्थित बिहार ग्रामीण बैंक में सोमवार दोपहर को लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई. तीन अपराधी बैंक पहुंचे और गन प्वाइंट पर बैंक के कर्मियों, ग्राहकों और गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया.
इसके बाद अपराधियों ने लगभग 10 लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीण एसपी राजेश कुमार प्रभाकर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है.
अब इस लूटकांड का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे तीनों अपराधी बैंक के अंदर घुसते ही वहां मौजूद चौकीदार और ग्राहकों को हथियार के बल पर नियंत्रण में लेते हैं. इसके बाद वे तेजी से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं.
पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.
दीपक कुमार।












