बेलागंज।शुक्रवार को चाकंद थाना क्षेत्र के चाकंद गढ़ निवासी तीन किसानों के खेतों में लगे गेहूं के फसल में अचानक आग लग गई। जिसमें लगभग तीन बीघा गेहूं का फसल जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सुशील सिंह, रामरतन सिंह एवं पंकज सिंह के खेतों में लगे गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। सूचना के बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तीन किसानों के तीन बीघा से ज्यादा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। जिससे तीन किसानों के लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
