गयाजी ।कालचक्र मैदान बोधगया से राष्ट्रीय मुशहर भुइया विकाश परिषद के बैनर तले पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी साहब के 18 में पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरुप मोटरसाइकिल रैली निकल गया बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष मांझी हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ।
बोधगया कालचक्र मैदान से घुघरी टांड़ भूसंडा में स्थित पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मुफस्सिल मोड होते हुए भिंडस मोड और पवित्र समाधि स्थल तक श्रद्धांजलि स्वरुप मोटरसाइकिल रैली की गई और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सभी श्रद्धांजलि रैली में शामिल श्रद्धालु का फूल माला से स्वागत किया ।
पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी के पवित्र समाधि स्थल पर सामूहिक माल्यार्पण कर सामूहिक मौन सभा का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा के पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी अगर अन्य समाज के होते तो उनको भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है लेकिन कहीं ना कहीं भारत रत्न देने में कोताही की जा रही है राष्ट्रपति से मिलकर एक सिस्टम मॉडल भी अपनी बात को रखा है जब तक भारत रत्न नहीं मिलेगा तब तक लड़ाई जारी रहेगी
बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष मांझी ने कहा है कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर रहने वाले मांझी मुसहर परिवार के पुरोधा है दशरथ मांझी प्रेम समर्पण और दृढ़ता के प्रतीक हैं भारत रत्न सम्मान से उनको सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर रहने वाले कर्मवीर लोगों को सम्मान मिल सके ।
कार्यक्रम के संयोजक ई. नंदलाल मांझी ने कहा कि पिछले 13 वर्ष से भारत रत्न के मांगों के समर्थन में अधिक समय से गया जिला के विभिन्न प्रखंडों से लगातार श्रद्धांजलि रैली निकाली जा रही है जो विभिन्न क्षेत्रों से होकर गहलौर घाट तक जाती है । साथ ही
बाबा दशरथ मांझी के जीवन दर्शन से लोगों को अवगत कराते हैं पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मंदिर के विचारों को जन-जन तक पहचाने का काम किया जा रहा है उनका प्रेम समर्पण और संकल्प विषम परिस्थिति में भी सफल होने का प्रेरणा देते है। बोधगया प्रखंड के नेतृत्व में विनय मांझी की अगुवाई में रवाना हुई।
इस मौके पर शंकर मांझी दीना मांझी सुधीर यादव उमेश दास नारायण प्रसाद मांझी विनय मांझी उमेश दास राजेश मांझी,नरेश मांझी ,पंकज मांझी प्रमोद मांझी व्यास मांझी राकेश मांझी रामस्नेही मांझी सिंटू मांझी सहित हजारों बाबा के अनुयाई शामिल रहे।












