जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीब-पिछड़े व वंचितों के उत्थान के लिये समर्पित
थे -अनिल
वजीरगंज । भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का 38 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को नंदवंशी (नाई ) चेतना मंच वजीरगंज के तत्वावधान में नगर पंचायत स्थित मौलानगर कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मनोज नंदवंशी उर्फ विद्या सागर की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किय़ा गया । श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित मंच के सदस्यों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण करत्ते हुए दीप प्रज्ज्वलित किय़ा एवं इनके जीवन चरित्र पर चर्चा करते हुए इनके बताए गये पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किय़ा |मंच के जिला उपाध्यक्ष अनिल नंदवंशी ने उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर हमेशा समतामूलक समाजवाद की स्थापना के लिए संघर्षरत रहे। इन्होंने अपना पुरा जीवन दलित ,पिछड़े एवं गरीब तबके के लोगो के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया था | भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की विरासत आज़ भी प्रेरणा का श्रोत है |उन्होंने समाज के पिछड़े व वंचितों के उत्थान लिये जो काम किय़ा ,वह आज़ भी याद किय़ा जाता है |आज़ इनकी पुण्यतिथि पर हम सभी श्रद्धांजलि अर्पित करते है और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते है |इस मौके पर मंच के जिला उपाध्यक्ष मिथलेश नंदवंशी उर्फ संतोष शर्मा ,
प्रखंड प्रभारी सदस्य
राजेश शर्मा ,
देवराज कुमार शर्मा ,
राजेंद्र शर्मा , सन्नी शर्मा , धर्मेंद्र शर्मा ,शिवराज शर्मा , डॉ सुधांशु रंजन नंदवंशी , मृत्युंजय शर्मा ,
मंटू शर्मा सहित अन्य मंच के सदस्य मौजूद थे।












