शेरघाटी।अनुमंडलीय पासवान उत्थान मंच के द्वारा रविवार को शहर के नारनौलिया अग्रवाल भवन में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष बबन पासवान ने की। इसमें शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बबन पासवान ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा से जोड़ने और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पासवान उत्थान मंच की संगठनात्मक मजबूती के लिए सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष बबन पासवान, सचिव अखलेश पासवान, मुख्य न्यायाधीश विष्णू पासवान, कोषाध्यक्ष तिलकराज पासवान, सूचना मंत्री रंजन पासवान, असचेतक सतीश भारती एवं मीडिया प्रभारी कवि मुकेश को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभी पदाधिकारियों से समाजहित में मिलकर कार्य करने की अपील की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।












