Friday, March 13, 2026
HomeBiharबिहार पुलिस की नई पहल: सीधे DGP से करें शिकायत

बिहार पुलिस की नई पहल: सीधे DGP से करें शिकायत

बिहार ।बिहार पुलिस ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सीधे DGP नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने का आसान रास्ता खोल दिया है। अब नागरिकों को अपनी शिकायत, सुझाव या फीडबैक देने के लिए थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। *आपातकालीन नंबर 112 के साथ-साथ अब विशेष नंबर 9031829339 और 9031829340 भी जारी किए गए हैं*, जिन पर कॉल करके सीधे मदद ली जा सकती है। डीजीपी विनय कुमार के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील बनाना और लोगों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Most Popular

error: Content is protected !!