Home Bihar आपकी विधायक मनोरमा देवी बेलागंज के लिए तारणहार, बिहार सरकार बेलागंज के विकास के प्रतिबद्ध  – नीतीश कुमार।
Bihar

आपकी विधायक मनोरमा देवी बेलागंज के लिए तारणहार, बिहार सरकार बेलागंज के विकास के प्रतिबद्ध  – नीतीश कुमार।

Share
Share

बेलागंज के पड़ाव मैदान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया जनसभा को संबोधित।


बेलागंज।बुधवार की सुबह से हीं बेलागंज के पड़ाव मैदान पर नेताओं एवं अधिकारियों की भीड़ बढ़ने लगी। वहीं बनाए गए पंडाल में जदयू कार्यकर्ताओं एवं आम जन का जनसमूह खचाखच भरा था। मौका था प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन का। सभी जदयू कार्यकर्ता और जनसमूह उत्साहित था। दोपहर में मुख्यमंत्री का काफिला गया से चलकर चाकंद उच्च विद्यालय के मैदान में जनसंवाद करते हुए बेलागंज पहुंची। जहां मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम बेलागंज पनारी सड़क मार्ग पर अगनी मोड़ के समीप अगनी शाकिर बिगहा सड़क मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उसके उपरांत मुख्यमंत्री बेलागंज के पड़ाव मैदान पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार डबल इंजन की सरकार है तेजी से विकास कर रहा है। बिहार हर क्षेत्र में जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली के क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर विकास हुआ है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने से पूर्व क्या स्थिति थी ये हर कोई जनता है। लोग संध्या काल से हीं घर से बाहर निकलने से डरते थे। आज ग्रामीण क्षेत्र लोग भी बेखौफ होकर देर रात तक आवागमन करते है। 2005 में जब एनडीए की सरकार आई थी उस समय बिहार का बजट मात्र 48 हजार करोड़ था और आज ये बढ़कर तीन लाख सोलह हजार करोड़ हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग बिहार को एक बार फिर उसी अंधेरे में धकेलना चाहते है। मगर यहां की जनता विकास चाहती है। सरकार बनाते समय मैने बिहार की जनता से वादा किया था वो सब पूरा किया। अब अगली पांच वर्षों में एक करोड़ बेरोजगार लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बेलागंज पैंतीस साल बाद आजाद हुआ है। इसका श्रेय विधायक मनोरमा देवी को है। आप बेलागंज के हर क्षेत्र के विकास के लिए मनोरमा देवी से संपर्क करें। आप अपने विधायक को समस्या बताए हम उस समस्या के समाधान के लिए खड़ा हैं। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक मनोरमा देवी मुख्यमंत्री से बेलागंज के किसानों के हित के लिए फल्गु नदी से बि थो  वियर बांध के निर्माण की मांग रखी। विधायक ने कहा कि हमें बहुत कम समय मिला है। फिर भी हम बेलागंज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को भाजपा नेता महेश शर्मा, जिला परिषद सदस्या करिश्मा कुमारी ने भी संबोधित किया। मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन, जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

रिमोट से उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!