डोभी।डोभी नगर पंचायत के कार्यालय में अध्यक्ष मथुरा यादव के अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। शनिवार को हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं व प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान पुराने विभिन्न योजनाओं की प्रशासनिक स्वकृति दी गई। वहीं, नये योजना में जल जीवन हरियाली के तहत नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में स्थित सरकारी चापाकलों और कुआं के पास सोख्ता निर्माण करने का अनुमोदन किया गया। वहीं, बैठक में साफ-सफाई सहित अन्य मुद्दे भी चर्चा में आया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी कनिका राज, उपाध्यक्ष योगेन्द्र यादव, रेखा देवी, मुन्नी देवी, विनय कुमार सहित अन्य वार्ड पार्षद शामिल थे।












