Saturday, September 12, 2026
HomeBiharभारत माला एक्सप्रेसवे निर्माण में बाधा डालना पड़ा महंगा, पुलिस ने निकाल...

भारत माला एक्सप्रेसवे निर्माण में बाधा डालना पड़ा महंगा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, दो गिरफ्तार

बेलागंज।भारत माला एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक्सप्रेसवे निर्माण में लगी कंपनी के लाइजनिंग ऑफिसर सोनू कुमार के आवेदन के आधार पर की गई।
लाइजनिंग ऑफिसर सोनू कुमार ने बेलागंज थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि बेलागंज थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी अरविंद्र कुमार और उनके पुत्र पिंटू कुमार निर्माण स्थल पर तैनात साइड इंजीनियर के साथ गाली-गलौज करते हुए कार्य में बाधा डाल रहे थे। दोनों आरोपी यह कहकर निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश कर रहे थे कि यह जमीन उनके कब्जे में है और वे उस पर निर्माण नहीं होने देंगे। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान सरकार द्वारा सभी भू-स्वामियों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा चुका है, इसके बावजूद आरोपियों द्वारा जानबूझकर निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा था। बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एवं विधि-संगत प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!