शेरघाटी में एएसपी शैलेंद्र सिंह को भावभीनी विदाई।
शेरघाटी।थाना परिसर में रविवार को एएसपी शैलेंद्र सिंह के तबादले पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शेरघाटी अनुमंडल के पांच थानों के थाना अध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से उन्हें मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, रोशनगंज थाना अध्यक्ष अनुराजा कुमार, बांके बाजार थाना अध्यक्ष मंटू कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, आमस थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार, गुरुआ थाना अध्यक्ष मनेश कुमार, शेरघाटी के शिवशंकर शाह सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एएसपी शैलेंद्र सिंह के एक साल तीन माह 27 दिन के कार्यकाल को याद करते हुए माला पहनाकर भावपूर्ण विदाई दी।
शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि एएसपी शैलेंद्र सिंह के कार्यकाल में सभी को बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि अब उनकी पोस्टिंग सिटी एसपी, भागलपुर के रूप में हुई है।
अपने विदाई संबोधन में एएसपी शैलेंद्र सिंह ने अपनी पूरी टीम और शेरघाटी की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यहां की जनता से जो प्यार और सम्मान मिला है, उसे वह जीवन भर याद रखेंगे। उन्होंने थाना प्रभारियों को ईमानदारी से काम करने और जनता के दिल में जगह बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी वह धन है, जिसे लोग सदियों तक याद रखते हैं।













