गयाजी। गयाजी में पितृपक्ष मेला 6 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। बिहार सरकार के निर्देशानुसार पिंडदानियों को हर सुविधा मिले इसके लिए जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,नगर निगम से लेकर तमाम विभाग के अधिकारी एवं पदाधिकारी लगभग 3 महीने पहले से इसकी तैयारी में लगे हुए हैं।साथ ही कई सामाजिक संगठन शिविर के माध्यम से यात्रियों को सेवा दे रहे हैं।वहीं अत्यधिक भीड़ होने पर अधिकारीगण मंदिर में स्वयं भीड़ को नियंत्रित करते हुए दर्शन के लिए यात्रियों को कतारबद्ध करते हुए दिखे।पितृपक्ष मेला में कई यात्री ऐसे भी आते हैं जो काफी बुजुर्ग और चलने फिरने में लाचार होते हैं,उनके लिए भी व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है।इसके द्वारा उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है जहां उन्हें पिंडदान करना है।जब अधिकारीगण यात्रियों से फीडबैक लिए तो उन्होंने बिहार सरकार और जिला प्रशासन के अच्छे प्रयासों और कार्यों की सराहना की और प्रसन्नता व्यक्त की।












