रंगों का पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर गया जी स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं रंग-बिरंगे गुलाल आपसी प्रेम और एकता का संदेश दे रहा था।इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहभाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उपस्थित सभी सदस्यों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी भेदभाव, अमीरी-गरीबी, ऊँच-नीच और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा देता है। होली हमें सिखाती है कि हम सभी एक समान हैं और प्रेम, सद्भाव तथा मानवता ही सबसे बड़ा धर्महैडॉ. मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, उसी प्रकार हमें अपने जीवन से नकारात्मकता, द्वेष और अहंकार को समाप्त कर सकारात्मकता, सहयोग और सद्भाव को अपनाना चाहिए। इस अफसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहाकिसभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए आने वाले समय के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और संकल्प लिया कि वे समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।और कामना की यह रंगों का पर्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशियों के रंग भर दे, परिवार में सुख-शांति बनाए रखे और समाज में सद्भाव तथा सौहार्द का वातावरण बना रहे होली मिलन समारोह में राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह गोपाल प्रसाद यादव संतोष ठाकुर सुशांत सिंह चंदन कुमार समर छोटू कुमार रितिक कुमार मंटू कुमार बबलू गुप्ता कुंदन सिंह महेश यादव शेखर हीरा यादव अभिषेक कुमार मुन्ना यादव दीपक पांडे ए सहित अन्य












