Monday, March 16, 2026
HomeBiharभारतीय वायुसेना दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ...

भारतीय वायुसेना दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने देश के सभी वायुसेना के अधिकारी, कर्मचारी एवं सैनिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

गयाजी।भारतीय वायुसेना दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने देश के सभी वायुसेना के अधिकारी, कर्मचारी एवं सैनिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना हमारे देश की शान, सम्मान और सुरक्षा की सबसे सशक्त दीवार है। आज भारत की वायुसेना आधुनिक तकनीकी, अनुशासन और अदम्य साहस के बल पर विश्व की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक बन चुकी है।डॉ. मिश्रा ने गया जी की पावन धरती से देश के सभी सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि हमारे जवान कठिन परिस्थितियों में रहकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं और अपने पराक्रम से भारत का सिर गर्व से ऊंचा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत के पास अत्याधुनिक लड़ाकू विमान, मिसाइल प्रणाली और रडार तकनीक है, जो किसी भी देश पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने में सक्षम है। यह सब हमारे वैज्ञानिकों और वीर सैनिकों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय वायुसेना केवल युद्ध में ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और राहत कार्यों में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती है। देश के नागरिकों की सुरक्षा और सेवा में वायुसेना का योगदान अतुलनीय है।अपने वायुसेना के वीर जवानों का उनके त्याग व पराक्रम को सदैव स्मरण करें

Most Popular

error: Content is protected !!