नंदवंशी ( नाई )चेतना मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू कुमार ठाकुर ने प्रधानमंत्री , शिक्षा मंत्री एवं अति पिछड़ा आयोग को पत्र लिखकर पूरे भारतवर्ष के सभी जिलों में की भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास की स्थापना की मांग
पटना /गया | नाई समाज के लिए समर्पित संगठन नंदवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू कुमार ठाकुर ने भारत के प्रधानमंती ,केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं केंद्रीय अति पिछड़ा आयोग को पत्र लिखकर पूरे भारत के सभी जिलों में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास की स्थापना की मांग की है |
श्री राजू ने पत्र में लिखा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास की स्थापना केवल एक मांग ही नहीं ,बल्कि पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के छात्रों के भविष्य से जुड़ा एक गंभीर विषय है |आज़ आजादी के सात दशक बाद भी इन वर्गों के मेधावी छात्रों के साथ उपेक्षा और अन्याय हो रहा है |आखिर यह सिलसिला भारत में कब तक चलता रहेगा ? उन्होंने पत्र में लिखा कि इन सभी मेधावी छात्रों को भीख नहीं शिक्षा चाहिये ,क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके माध्यम से सभी मंजिल प्राप्त की जा सकती है एवं नाई समाज को आगे बढ़ाई जा सकती है |अब समय आ गया है सरकार सामाजिक न्याय की भावना को धरातल पर उतारे और पूरे भारत के प्र्स्त्येक जिलों में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास की व्यवस्था सुनिश्चित करे ताकि आर्थिक अभाव किसी मेधावी एवं प्रतिभावान छात्रों के मार्ग में कोई बाधा उत्पन्न ना हो |












