Tuesday, April 7, 2026
HomeBiharपवित्र रमजान माह के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष...

पवित्र रमजान माह के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अल्पसंख्यक परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी


गयाजी।आज से प्रारंभ हो रहे पवित्र रमजान माह के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने अल्पसंख्यक परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इबादत, संयम, त्याग और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। यह माह हमें मानवता, सेवा, परोपकार और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। रमजान केवल रोज़ा रखने का ही नहीं, बल्कि आत्मसंयम, अनुशासन और समाज के प्रति दायित्व निभाने का भी महीना है। यह समय जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में सौहार्द व सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कामना की कि यह पवित्र महीना सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की झोली भर दे।इस अबसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य  राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है और सभी धर्मों के पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश देते हैं। रमजान का महीना सामाजिक एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पवित्र अवसर पर आपसी सद्भाव बनाए रखें और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें एबं देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करते हुए समस्त मुस्लिम समुदाय को रमजान मुबारक की शुभकामनाएं दीं। बधाई और शुभकामना देने वालों में राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव महेश यादव मंटू कुमार डॉक्टर अशोक सुनील कुमार मिश्रा  वेदव्यास पांडे संतोष कुमार सुधीर कुमार सुनील मिश्रा दीपक पांडे आकाश कुमार सहित अन्य

Most Popular

error: Content is protected !!