Friday, June 19, 2026
HomeBiharमहिला दिवस के मौके पर नीतीश कुमार -निशांत कुमार के समर्थन में...

महिला दिवस के मौके पर नीतीश कुमार -निशांत कुमार के समर्थन में हुआ पैदल मार्च

बेलागंज।महिला दिवस के मौके पर प्रखंड जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से नीतीश- निशांत के समर्थन में पैदल मार्च निकाला गया। य़ह मार्च बेल्हाड़ी मोड़ से बेलागंज बजार होते हुए बाईपास मोड़ तक जाकर पुनः बेल्हाड़ी मोड़ पर आकर समाप्त हुआ।  इस दौरान कार्यकर्ताओं नीतीश निशांत के समर्थन नारे लगाए।महिलाओं ने बताया कि बिहार में महिलाओं नीतीश कुमार असली आजादी दिलाई है। साथ ही लोगो ने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। लोगों कहा कि जब भी महिला विकास की गाथा लिखी जाएगी तो उसमे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
बिहार में महिलाओं को शैक्षणिक राजनैतिक सामाजिक और आर्थिक रूप से सबल बनाया है। आधी आबादी को को सभी जगहों पर उचित भागीदारी देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश का मुख्यमंत्री पद छोड़कर  राज्यसभा भेजे जाने से कार्यकर्ताओं खासकर बिहार के महिलाओं में काफी मायूसी है। लेकिन नीतीश कुमार के जगह पर उनके पुत्र निशांत   कुमार को मुख्यमंत्री का पद सौपा जाए। मुख्यमंत्री मिलाना आसान है लेकिन नीतीश कुमार मिलना नामुमकिन है। बिहार को जिस गर्त से निकालकर विकसित राज्यों के श्रेणी ला खड़ा करने वाले नेता हमेशा बिहार के लोगों के दिलों मे हमेशा राज करेंगे।
इस दौरान महिला प्रकोष्ठ के अर्चना कुमारी बेबी कुमारी जयन्ती कुँआरी कुंती देवी प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार रविशंकर कुमार कमलेश त्रिपाठी जयप्रकाश कुशवाहा विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Most Popular

error: Content is protected !!