Sunday, March 15, 2026
HomeBiharअंचलाधिकारी के आदेश पर लक्ष्मीपुर पंचायत के रेवाड़ा में की गई अलाव...

अंचलाधिकारी के आदेश पर लक्ष्मीपुर पंचायत के रेवाड़ा में की गई अलाव की व्यवस्था

बेलागंज।कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए बेलागंज प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत रेवाड़ा वार्ड नंबर 8 में अंचलाधिकारी गजानंद मेहता के निर्देश पर अलाव की समुचित व्यवस्था कराई गईइसकी मांग जन कल्याण मंच के अध्यक्ष मो0 एमाद आलम ने किए थे। इस पहल से खासकर गरीब, असहाय, बुजुर्ग और राहगीरों को ठंड से काफी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए अंचल प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई, ताकि रात और सुबह के समय ठंड से बचाव किया जा सके। अंचलाधिकारी गजानंद मेहता ने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रखंड के अन्य पंचायतों और वार्डों में भी आवश्यकता के अनुसार अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं अलाव या अन्य राहत व्यवस्था की जरूरत हो तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। अलाव की व्यवस्था होने से रेवाड़ा वार्ड नंबर 8 के ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति संतोष देखा गया। जन कल्याण मंच के अध्यक्ष मो0 एमाद आलम ने इस मानवीय पहल के लिए अंचल प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह ठंड से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

Most Popular

error: Content is protected !!