पीड़ित ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग।
चोरी गई मवेशियों में एक गाभिन और दो दुधारू भैंस शामिल।
बेलागंज।बेलागंज थाना के बुलक बिगहा गांव में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक ग्रामीण के गौशाला से तीन भैंस की चोरी कर ली। चोरी गई भैंस में एक गाभिन और दो दुधारू भैंस शामिल है। घटना के संबंध में पीड़ित ग्रामीण अभय पासवान की पत्नी मंजू देवी ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मंजू देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात हम लोग सब परिवार अपने घर में सो रहे थे। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने गौशाला में बंधा तीन भैंस को चोरी करने में कामयाब हो गया। चोरों ने चोरी के दौरान मेरे घर और आसपास के घरों में बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह घर का दरवाजा खोलने गए तो बाहर से दरवाजा बंद था। आसपास के लोगों से दरवाजा खुलवाया और गौशाला में गई तो तीनों भैंस गायब था। काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तहकिकात शुरू कर दी गई है।












