Friday, March 13, 2026
HomeBiharचकिया में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश, एक अभियुक्त गिरफ्तार

चकिया में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश, एक अभियुक्त गिरफ्तार

मोतिहारी।चकिया  पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 26/08/25 को दर्ज कांड संख्या 478/25 के तहत अनुसंधान के दौरान पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इस मामले में एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कांड में संलिप्त दो अन्य अभियुक्तों की भी पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में व्यापक छापेमारी की जा रही है। चकिया थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है। साथ ही थानाध्यक्ष ने अस्पष्ट किया है कि मोटरसाइकिल चोरों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान जारी है ।*

*मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्ट*

Most Popular

error: Content is protected !!