Wednesday, February 11, 2026
HomeBiharचाकंद थाना कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, दो वारंटी भी दबोचे गए

चाकंद थाना कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, दो वारंटी भी दबोचे गए

बेलागंज।गया जिले के चाकंद थाना कांड संख्या 326/25, धारा 30(a) बीपीईए एक्ट-2018 के तहत नामजद प्राथमिकी अभियुक्त लाला यादव (28 वर्ष), पिता मधेश्वर यादव, निवासी बहादुर बिगहा, थाना चाकंद को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा चाकंद थाना क्षेत्र के ग्राम कसमा से इश्तेहार वारंटी सुरेश रविदास, पिता स्व. राजकुमार रविदास एवं किशोर रविदास, पिता सूर्यदेव रविदास को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!