वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवां एवं केनार महदेवा रोड में पुलिस ने बाइक पर लादकर ले जा रहे 400 लीटर देशी शराब को जब्त किया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि छापेमारी अभियान में यह कार्रवाई हुई है, जिसमें तरवां से एक बाइक पर लादकर ले जा रहे तस्कर का पीछा करके प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1 50 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है। वहीं केनार महदेवा रोड में पुलिस को देखकर बाइक पर लदा 2 50 लीटर शराब छोड़कर तस्कर फरार हो गये, जिसकी पहचान कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। जब्त दोनों बाइक सहित देशी शराब को बरामद कर थाना लाया गया है।
