वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र मेँ अवैध शराब तस्करों के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाकर सोमवार को भोजपुर गांव निवासी 52 वर्षीय राजो मांझी को 27 लीटर केन बियर के साथ गिरफ्तार किय़ा है |थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिये विशेष पुलिस बल द्वारा छापेमारी क़ी जा रही है |गिरफ्तार राजो मांझी को मद्य निषेध कानून के तहत न्यायालय भेज दिया गया है !












