Thursday, July 30, 2026
HomeBiharअवैध हथियार और देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया...

अवैध हथियार और देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

गयाजी।जिले के पंचानपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव से एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके घर से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस और चार लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है। पंचानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पड़रिया गांव। में एक युवक अवैध रूप से शराब का खरीद बिक्री कर रहा है और अवैध हथियार भी रखे हुए है। सूचना के सत्यापन के लिए की गई छापेमारी में पड़रिया गांव निवासी सिद्धेश्वर बिन्द के पुत्र टकला कुमार उर्फ पंकज बिन्द के पास से एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस और चार लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। जिसके बाद सभी बरामद सामान को जब्त करते हुए टकला कुमार उर्फ पंकज बिन्द को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!