Friday, March 13, 2026
HomeBiharग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का...

ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

आमस।आमस हाई स्कुल के मैदान मे रविवार को ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे शेरघाटी के नव निर्वाचित विधायक उदय सिंह यादव शामिल हुए. जिसका उद्घाटन विधायक उदय सिंह यादव, आमस स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी किरण सिंह, बिहार प्रदेश सचिव जिलाध्यक्ष विनोद कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस शिविर मे रांची के प्रशिद्ध न्यूरो चिकित्सक डॉ बलवंत सिंह एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एनके सिंह दर्जनों मरीजों का इलाज किया. ग्रामीण चिकित्सा समिति के सभी सदस्यों ने अपना भरपूर सहयोग किया. ग्रामीण चिकित्सक के प्रखंड अध्यक्ष महेश रजक, सचिव उमेश कुमार, अध्यक्ष राकेश रौशन, कोषाध्यक्ष नवल जी एवं मीडिया प्रभारी जावेद हैदर  तथा सभी पंचायत के अध्यक्ष शामिल होकर चिकित्सा शिविर को कामयाब बनाया.

Most Popular

error: Content is protected !!