Saturday, March 21, 2026
HomeBiharस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मेन ब्रांच छपरा के द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य...

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मेन ब्रांच छपरा के द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर  कैंप का किया गया आयोजन


छपरा।स्टेट बैंक मेन ब्रांच के शाखा प्रबंधक गणेश प्रसाद के द्वारा जांच करने आये डॉ अमरनाथ ठाकुर को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उसके बाद निःशुल्क स्वस्थ्य जांच कैम्प का विधिवत उद्घाटन हुआ
छपरा पेंशनधारीयो के लिए स्टेट बैंक छपरा शाखा मेन ब्रांच में बुजुर्गों एवं खासकर पेंशनधारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने निशुल्क अपना स्वास्थ जांच करवाया खासकर शुगर बीपी सहित और भी रोगों के लिए डॉक्टर ने जांच कर उन्हें निशुल्क सलाह दी
बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस तरह के जांच शिविरों का आयोजन समय समय पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के छपरा शाखा के द्वारा किया जाता है जिसमे पेंशनधारिओ के साथ साथ आम लोगो का भी स्वस्थ्य जांच कर डॉक्टरों के द्वारा उन्हें चिकित्सीय लाभ दिया जाता है वही इस मौके पर मुख्य शाखा प्रबंधक मेन ब्रांच छपरा, तारकेश्वर नाथ तिवारी मैनेजर जनता बाजार शाखा, रामेश्वर प्रसाद,सचिव,अंकिता चौधरी,समीर सिंह,अरविंद सिंह,पंकज शर्मा,सुभाष सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!