वजीरगंज। आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित कार्यक्रम स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार- पखवाड़ा का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में संचालित होनी है, जिसके सफल संचालन हेतु शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज के सभागार में सभी एएनएम एवं आशा दीदी को प्रशिक्षण दिया गया। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्रो पर गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ की जाँच, गैर संचारी रोग जैसे डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप की जांच, टीवी मरीजों की जांच, कैंसर मरीजों का स्क्रीनिंग की जानी हैँ, इसके साथ हीं आरबीएसके दल के द्वारा कस्तूरबा विद्यालय एवं गर्ल्स उच्च विद्यालयों में छात्राओं को मेंस्ट्रूअल हाइजीन, अनेमिया की जाँच, माहवारी के दरम्यान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने सम्बंधि जानकारी प्रदान की जाएगी, साथ हीं टीकाकरण का कार्य एवं भव्या लाइट डिजिटल अप्लीकेशन के माध्यम से मरीजों का निबंध करना, आभा आइडी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाना भी शामिल है। कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु मुख्यालय स्तर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड अनुश्रवन एवं मूल्यांकन सहायक और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को, नोडल बनाया गया है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नितिन कुमार प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक ओमप्रकाश सिंह, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक मुकेश कुमार, यूनिसेफ बीएमसी गिरजेश कुमार सिंह, डब्लूएचओ मॉनिटर मनोज कुमार, डाटा ऑपरेटर शैलेश शंकर सुमन, अभिराम कुमार, साहिल राज, रवि कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संगीता कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।












