पुल से नदी मे गिरा व्यक्ति हुई मौत
शेरघाटी।शेरघाटी पुल पर भीषण सड़क हादसा मे एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर तीन लोग सवार थे. बाइक सवार तीनो व्यक्ति गया से बाँकेबाजार जा रहे थे इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ़्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया टक्कर इतनी जोर से हुई की एक व्यक्ति पुल से नदी मे जा गिरा जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान रौशनगंज थाना क्षेत्र के मगदा गाँव निवासी बैजनाथ यादव के रूप मे हुई है जबकि दो अन्य घायल है. जिसे बेहतर इलाज के लिए गया भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है. परिवार वालो का रोरोकर बुरा हाल है.












