Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharदिवगंत प्रधानाचार्य की पांचवीं पुण्यतिथि पर विद्यालय में विविध सामाजिक और शैक्षिक...

दिवगंत प्रधानाचार्य की पांचवीं पुण्यतिथि पर विद्यालय में विविध सामाजिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन

गयाजी। मगध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधीजी नगर (कुजापी )गयाजी में दिवगंत प्रधानाचार्य डॉ ० शिव कु० शर्मा उर्फ गाँधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्वयंसेवी संस्था ” कौंसिल ऑफ मगध वूमेन एंपावरमेंट ” के द्वारा किया गया।  श्रद्धांजलि सभा में अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया lइस अवसर पर औरंगाबाद  सांसद  सह राजद युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभय कुशवाहा जी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारें l   इस अवसर पर डॉ ० शर्मा के  स्मृति में विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की गई , जिनमें वृक्षारोपण, वंचित बच्चों में शैक्षिक किट वितरण, छात्रों में मिष्टान वितरण तथा वंचित वर्ग के लोगों में वस्त्र वितरण शामिल था l कार्यक्रम की शुरुआत एक श्रद्धांजलि सभा से हुई,जिसमें विद्यालय के शिक्षकों ,छात्रों, अभिभावकों और  गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया l वर्तमान प्राचार्य एवं पुत्र प्रवीण रंजन गाँधी ने अपने संबोधन में कहा कि “पिता एक शब्द नहीं, वो जीवन का आधार होते हैं – पिता वो नींव हैं, जिस पर हमारा पूरा जीवन खड़ा होता है।  सभा में उपस्थित डॉ ० विनोद कु०,श्री राज कु०प्रजापति, डॉ ० एम०एस०अली,डॉ ० सुनिल कु ०, डॉ० घनश्याम कु०, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय से शोधार्थी रवि कु०, अमृत राज, नितीश कुमार हलचल, कृष्णा कु०, शिवम कु० ,अजय कु०, विद्यालय शिक्षिका सोनाली अंजली जान , शिक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ,सुधीर कु० आदि वक्ताओं ने दिवगंत प्रधानाचार्य की व्यक्तित्व, अनुशासन, नेतृत्व और शिक्षा के प्रति समर्पण पर विस्तार से चर्चा की l वक्ताओं ने उन्हें एक प्रेरणास्त्रोत, सच्चा शिक्षक और समाजसेवी बताया l
इसके पश्चात् विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए l यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिवगंत प्राचार्य की सोच को सम्मान देने के उद्धेश्य से की गई l
विद्यालय द्वारा वंचित बच्चों को शैक्षिक किट प्रदान किए गए ताकि वे अपनी पढा़ई को और बेहतर ढंग से जारी रख सकें l इसके साथ ही, सभी छात्रों में मिष्टान का वितरण किया गया,  जिससे वातावरण आत्मीयता और समर्पण से भर उठा l
कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय समिति ने आसपास के जरुरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को वस्त्र वितरण कर उनके जीवन में सहयोग और सम्मान का संदेश दिया l स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष नवीन रंजन एवं विद्यालय प्रबंधन समिति ने संयुक्त रूप से घोषणा किया  कि वंचित समाज के बच्चों के लिए विद्यालय के द्वारा नि:शुल्क शिक्षा दिया जायेगा एवं  दिवगंत प्रधानाचार्य की स्मृति में हर वर्ष इस प्रकार के सामाजिक और शैक्षिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धन्यवाद ज्ञापन स्वयंसेवी संस्था  के सचिव सुश्री तमकनत ने किया मंच का संचालन दिवेश कु० वर्मा ने किया।

Most Popular

error: Content is protected !!